Showing posts with label Remain Vigilant. Show all posts
Showing posts with label Remain Vigilant. Show all posts

Saturday, September 30, 2017

घात लगाए बैठी है, शैतान की नानी।

दुर्घटनाएँ अक्सर निश्चिंत को भयानक ढंग से फँसातीं हैं।

                                                       --- एंड्रू डैविडसन 

कदम-कदम पर शैतान की नानी बैठी है। कहाँ हम पर हमला करेगी, कह नहीं सकते। 
कुछ दिन पहले एक xylo को पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च पथ 28  पर रोका। पुलिस के ५-६ जवान xylo की तलाशी ले रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक ट्रक ने  xylo को रौंद दिया, 5  लोग अविलम्ब दुनिया छोड़ गए। अनेक लोग गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती थे।
मैं एक दिन बोरिंग रोड चौराहा पार कर रहा था। मोबाइल पर एक फ़ोन आया।  मेरे ध्यान बँट गया। इसी बीच एक कार ने मुझे धक्का मार दिया। कार की साइड-मिरर मेरे सिर के दाहिने हिस्से से टकराई। मैं बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। पूरे शरीर में 5-7 जगह पर चोटें आईं। लगभग 20 दिन परेशान रहा। 6.59 बजे शाम में मैं ठीक-ठाक था। 7.03 बजे दुर्घटना में घायल हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की साइड मिरर मेरे सिर में टकराई थी तो काफी जोर की आवाज हुई थी और मैं बेहोश हो गया था। इस तरह तो मेरी जान सलामत रह गई, यह बड़ी बात थी।
पलक झपकते भयानक दुर्घटनाएं हो जाती हैं, क्योंकि शैतान की नानी हमें नुकसान पहुँचाने के लिए हमेशा घात लगाए बैठी रहती है। थोड़ी सी भी चूक हुई नहीं कि वह दुर्घटना के रूप में हमें अपने शैतानी आगोश में ले लेती है। 
अतः समय की मांग है कि हम दुर्घटनाओं के बारे में पढ़कर यह न सोचें कि ऐसा हमारे साथ नहीं होगा, बल्कि यह सोचें कि दुर्घटनाएँ कहीं भी और कभी भी हो सकती हैं और उनसे बचने के लिए हर पल न सिर्फ सतर्क रहें बल्कि दूरदर्शिता भी दिखायें। 



Monday, November 7, 2016

कौन थी वो जेबकतरी?

19 अगस्त, 2016 को मैं एक भीड़-भाड़ वाली जगह पर गया। वहाँ  अनेक स्थानों पर "पॉकेटमारों से सावधान "लिखा हुआ था ;रूटीन चेतावनी मानकर  मैंने इसपर ध्यान नहीं दिया। मेरी  धर्मपत्नी और छोटा सुपुत्र रौनक भी मेरे साथ था। मैं अपनी मैडम के पीछे-पीछे कतार में चल रहा था। तभी एक साँवली युवती  दूसरे कतार से मेरे पत्नी के पीछे चलने लगी। लड़की है, यह सोचकर मैंने विशेष ध्यान नहीं दिया।  धीरे-धीरे अनेक युवतियाँ मेरे और मेरी अर्धांगिनी  के बीच में आ गयीं। रौनक मेरे ठीक पीछे था। रास्ते में थोड़ी दूर आगे मिनरल जल की बोतल दस रूपये प्रति बोतल की दर से बिक रहा था। मेरे और मेरी पत्नी के बीच की दो-तीन लड़कियाँ मिनरल जल खरीदने लगीं और साथ ही साथ हम लोगों की तरफ देख भी रही थीं।  दस रूपये बोतल मिनरल जल खरीदने का लोभ मैं भी सँवरण नहीं कर पाया। मैनें और रौनक ने एक-एक बोतल जल खरीदा।  इस  दौरान  हमारा  ध्यान  मैडम  पर  से  कुछ  समय  के  लिए  हट  गया। 

थोड़ी दूर आगे अब मेरी अर्धांगिनी अकेले चल रही थीं  और उनका हरा  हैंडबैग  उनके  दाहिने कन्धे से लटक रहा था ।  उनके पीछे की लड़कियां न जाने  कहाँ  उड़ गयी थीं।  रौनक ने अपनी  माताश्री  को रोका, फिर हम साथ चलने लगे। दर्शन करके हमलोग बाहर निकले। कैफ-कॉफ़ी हाउस में  गरमा -गरम  कॉफी  का  मजा  लेने के थोड़ी देर बाद हम लोगों ने स्वादिष्ट भोजन किया और होटल जाकर सो गए। उठने के बाद धर्मपत्नी ने किसी काम से अपना हैण्ड-बैग खोला तो उनका पर्स  लापता था। हमलोग फिर मन्दिर में गए। वहां के सुरक्षा अधिकारी के पास अनेकों खाली पर्स पड़े थे, लेकिन  उनमें हमारा पर्स नहीं मिला। 

बाद में इस दुर्घटना के बारे में विवेचना करने पर पाया कि मेरी यह सोच कि लड़कियाँ चोरी नहीं करेंगी और अगर इतनी भीड़ में कोई चोरी करेगा तो कोई न कोई देख ही लेगा ; गलत थी, जिस कारण हमलोग जेबकतरियों के गैंग के शिकार हो गए  और  उन्होंने  हैंडबैग  बड़ी  सफाई  से  खोलकर  पर्स  निकाल लिया  और  फिर  हैंडबैग  बन्द  भी  कर  दिया।  बाद  में  दुकानदारों  ने बताया  कि  वहाँ  ऐसे  निपुण  पॉकेटमार  हैं  जो  रास्ता  चलते  लोगों  का  पर्स  भी  बड़ी  सफाई  से  मार  देते  हैं।  एक  विशेष  बात  यह  भी  हुई थी  कि  वहाँ  मौजूद  अनेक  लोगों  ने  गेट  संख्या  2 से  दर्शन  करने  जाने  की  सलाह  दी  थी।  अतः  आप  जब  साईं  बाबा  के दर्शन  करने  शिरडी  जब  भी जाएँ  तो  अन्य  गेटों  से  दर्शन  करने  की  सम्भावना  पर  विचार  करें। 

अगले दिन हमलोग शनि मन्दिर में दर्शन करने गए।  दर्शन के बाद पत्नी एक पेड़ के नीचे  चबूतरे पर बैठी थी। तभी  स्मार्ट  कपड़ों  में एक अनजान खूबसूरत युवती आकर मेरी पत्नी के बगल में बैठ गई।  चूँकि मैं दूध का जला  था अतः मैनें मट्ठा भी फूँक-फूँक कर पीने की ठानी। मैं तुरत आकर वाइफ के सामने खड़ा होकर बात करने लगा। वह लड़की एक मिनट के अंदर उठकर चल दी। 

मेरे कई परिचित चलती ट्रेन में चोरों के शिकार हो चुके हैं। वे ऊपर वाली सीट पर सामान रखकर  बैठे थे। कुछ चोर ऊपर वाली सीट पर पालथी मारकर बैठ गए और समाचारपत्र पढ़ने लगे। इसी बीच न जाने कब वे सूटकेस का ताला खोलकर सारा कीमती सामान निकाल  कर  चम्पत  हो  गए।  यद्यपि उन्होंने यह अनुभव मेरी गृहणी का पर्स चोरी होने के बाद बताया। 

Friday, May 1, 2015

ALERTNESS REQUIRED IN KNOWN PLACES TOO

Accidents ambush the unsuspecting, often violently.
- Andrew Davidson. 
My friend Abhay Jee was going downstairs in his brother in law’s house where he had visited thousands of times. Hence, he perceived no danger. Abhay Jee lost a little balance on the last stair.Lo! both his ankle's bones cracked; the poor fellow was confined to bed for three months.
PLEASE MIND YOUR STEPS. ANY CASUAL ATTITUDE MAY CONFINE YOU ON BED FOR  MONTHS.
My one more friend Anil Jee broke his leg while going downstairs in his own home.He suggests remaining more alert while going downstairs.

A good number of persons fall in their own bathrooms and get cracked hip-bones. My nephew fell in a pothole near his house and suffered seven stitches on his upper lip.
Therefore the slogan "Remain vigilant, keep safe." will keep you safe and sound at all places.  One Shayar wrote," न मुझे जितने की खुशी थी, न मुझे हारने का गम था, मगर अफ़सोस मेरी किश्ती वहां डूबी जहाँ पानी कम था। "  (I was neither pleased to win, nor depressed to lose. But, alas my boat capsized in shallow waters.) 
The need of the hour is to remain more alert in known places since any complacency and carelessness will cause large losses.

Tuesday, August 5, 2014

सपने में भी अपना पासवर्ड नहीं बताएं।

ठगों से सतर्क रहें। 


एक छरहरी स्मार्ट युवती मेरी  शाखा में एक  दिन  आयी। उसने बताया ," एक  व्यक्ति  ने  रोबदार  आवाज  में  उसे फ़ोन पर धमकी दी कि उसका डेबिट कार्ड फ्रीज किया जा रहा है। "महिला ने कारण पूछा तो उसने बताया कि महिला के पति के खाते का वेरिफिकेशन पेंडिंग है, अतः खाता फ्रीज किया जा रहा है। फ़ोन करने वाले उचक्के ने अपने आप को  बैंक -अधिकारी  बताया  और  महिला को सुझाव दिया कि वह अपने डेबिट कार्ड (एटीएम) का नंबर और पासवर्ड नोट कराकर सत्यापन करा ले। महिला को दाल में कुछ काला लगा इसलिए उसने ठग को अपने पति का मोबाइल नंबर दे दिया। 
महिला का फ़ौजी पति रेलगाड़ी में यात्रा कर रहा था, उसी समय उचक्के ने उसे फ़ोन करके एटीएम का नंबर और पासवर्ड माँगा। पहले तो महिला का पति झिझका, लेकिन जब धोखेबाज ने खाता फ्रीज करने की धमकी दी तो उसने एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दिया। ठग ने मिनटों के अंदर ऑनलाइन खरीददारी करके सीधे-साधे फ़ौजी के खाते से लगभग सारा रुपया निकाल लिया।
मोबाइल पर सन्देश आने के बाद उनलोगों ने अपना एटीएम ब्लॉक करा लिया। अब महिला की परेशानी यह थी कि वह अपने पति के खाता से वेतन की राशि कैसे निकाले क्योंकि खाता पति के नाम से था और पति जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड थे। इस तरह ठग ने पैसे भी निकाल लिए और दम्पति के परिवार को घोर परेशानी में भी डाल दिया।

कृपया यह  ध्यान रखें, "आपका  बैंक आपका पासवर्ड या आपके एटीएम/

डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित कोई भी जानकारी नहीं मांगता है." अतः

 सपने में भी ऐसी कोई जानकारी किसी जालसाज को नहीं दें। 














Sunday, May 18, 2014

REMAIN VIGILANT, KEEP SAFE

Once I visited station master's cabin at Mehsi Railway Station where a big poster was exhorting," Satarkta gayee, durghatna huyee. (Accident happens as soon as the vVigilance departs),"

 I always advise my office colleagues to keep a close watch on me since  I may commit a fraud if my mind goes awry. I also tell them that often frauds are perpetrated by innocent looking unsuspecting fellows, so we must watch each other carefully and discreetly.

Track record of a man is also deceptive. Many honest looking persons with an excellent family background have committed frauds.The fraudsters first earn the confidence of their victim then dupe them.

Andrew Davidson in the Gargoyle said, “Accidents ambush the unsuspecting, often violently."

   We must realize," Accidents may come, uninvited, from any corner." and remain always vigilant to keep ourselves safe.

Friday, March 28, 2014

BEWARE OF FRAUDSTERS


A few days ago a smart young lady called on me and informed that she received a mobile call purportedly from the bank. The caller asked her debit card number and PIN (Personal Identification Number). She smelled a rat and refused to oblige. But the caller insisted that bank needed this information urgently else, her account would be blocked. So the lady relented and gave her husband's mobile number to the caller.
Her husband is a defence personnel. His mobile rang when he was travelling in a train. The caller asked the debit card number and its PIN urgently. The military man first hesitated, but when the caller threatened him that his account might be blocked in the absence of the required information, he gave in. The fraud caller withdrew almost all the amount from his saving fund account.

 Please always keep in mind that your bank never asks your debit card or credit card No., password, PIN, or any information related to your card. If anybody asks such information, please inform the law enforcing agencies or nearest cyber crime cell. 

Friday, October 18, 2013

TAKE SUITABLE REMEDIAL STEPS ON THE FIRST DANGER SIGNAL.

A small leak will sink a great ship.
--- Benjamin Franklin.

 Sage Dhaumya had a disciple named Aruni who stayed in the Gurukul. Once Aruni was crossing a nearby field of Gurukul and observed that a substantial amount of water was sipping from the field's embankment, he desperately tried to stop the flowing water with mud and wooden logs but couldn't succeed. Finally, he lay down on the broken embankment, the sipping of water stopped immediately. Later on, the sage Dhaumya and his disciples came to the crisis point and repaired the broken dam.
One must be continuously looking for small danger signals to stop mind boggling damages.
 A small tumour ignored initially converts itself into life-threatening cancer and gives great agonizing pain. A wisp of smoke, when ignored, turns into a ravaging fire. A little increase in cholesterol, if not controlled, blocks the arteries and causes a heart attack.

 Train your eyes to identify first danger signals which are usually very small. Take immediate remedial steps to neutralize the ominous signal. You will save yourself and others from many devastating damages.

Tuesday, August 27, 2013

CON MEN OFTEN FEIGN INNOCENCE

My experience endorses the famous Urdu proverb,” Bhole-Bhale Chehre wale, hote hain Qaatil bhee.” (Innocent looking faces are murderers also.) 


Swindlers and con men often feign innocence to win your confidence. They look too much innocent. They appreciate your good qualities. They show too much regard for you. You start thinking that this fellow is really nice. You start believing them & become careless.  Then they dupe you and become traceless.

When someone is ever ready to help you; when someone is too much appreciative of your good qualities; when someone is showing too much regard for you; when someone is looking too much innocent, be extra vigilant, he may be a wolf in sheep’s clothing. 
Now a day’s wolves are enrolling ladies in their gangs to exploit the general belief that persons with family can be relied upon surely. Real looking wolves scare us and make us cautious; wolves in sheep’s clothing often succeed in duping us. All nasha khurani Group and ATM fraud criminals approach their victims in sheep’s clothing. First they earn confidence then they loot.